
आदिवासी जीवनशैली की विशेषताएँ
आदिवासी जीवनशैली की सबसे बड़ी विशेषता है — प्रकृति के साथ संतुलन। जंगल से उतना ही लेना जितनी ज़रूरत हो, और धरती को माँ मानकर उसका सम्मान करना।
सामूहिकता
खेती, घर बनाना, शादी-ब्याह या त्योहार — आदिवासी समाज में हर काम मिलजुल कर होता है। "मदईत" जैसी परंपराएँ आपसी सहयोग का उदाहरण हैं।
अखड़ा और धुमकुड़िया
अखड़ा गाँव का सांस्कृतिक केंद्र है जहाँ नाच-गान और बैठकें होती हैं। धुमकुड़िया जैसी पारंपरिक संस्थाएँ युवाओं को समाज के नियम, गीत और कौशल सिखाती थीं।
महिलाओं का सम्मान
आदिवासी समाज में महिलाएँ खेती, बाज़ार और परिवार के निर्णयों में बराबर की भागीदार होती हैं।