
हमारा उद्देश्य
आदिवासी विवाह डॉट कॉम आदिवासी समाज के लिए बनाया गया एक सुरक्षित और भरोसेमंद वैवाहिक मंच है। हमारा उद्देश्य है कि उरांव, मुंडा, संथाल, हो, खड़िया, गोंड, भील और देश के सभी आदिवासी समुदायों के परिवार अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं के अनुसार योग्य जीवनसाथी आसानी से खोज सकें।
हम अलग क्यों हैं
- समुदाय पहले: जनजाति, गोत्र/किली, भाषा और क्षेत्र के अनुसार खोज — ताकि परंपरा के अनुसार रिश्ते तय हो सकें।
- हर प्रोफाइल की जाँच: हर नया प्रोफाइल हमारी टीम देखती है, उसके बाद ही दूसरों को दिखता है।
- आपकी गोपनीयता: आपकी फोटो और संपर्क जानकारी कौन देखे, यह आप तय करते हैं।
- सरल और हिंदी में: पूरी वेबसाइट हिंदी में है, मोबाइल पर आसानी से चलती है।
हमारे मूल्य
हम मानते हैं कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और समाज का मिलन है। इसलिए हम परिवार की सहमति, सम्मान और ईमानदारी को सबसे ऊपर रखते हैं। जोहार!